img-fluid

मंदिर का निर्माण मूल ब्लूप्रिंट के हिसाब से ही हो:निगमायुक्त

February 02, 2026

  • सिविक सेंटर स्थित भारत माता मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

जबलपुर। शहर के हृदय स्थल सिविक सेंटर में निर्माणाधीन भव्य भारत माता मंदिर अब जल्द ही अपने मूर्त रूप में नजर आएगा। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज शाम निर्माण स्थल का सघन निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह मंदिर न केवल जबलपुर की सांस्कृतिक धरोहर में इजाफा करेगा, बल्कि नागरिकों के लिए देशप्रेम और श्रद्धा का एक प्रमुख केंद्र भी बनेगा। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।


  • उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर का स्वरूप निर्धारित नक्शा और डिजाइन के हूबहू होना चाहिए। निगमायुक्त ने कार्यों की गति बढ़ाते हुए इसे निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा मंदिर की नक्काशी और संरचना को मूल ब्लूप्रिंट के अनुसार ही रखने पर जोर दिया गया। निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मंदिर के आस-पास के क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने की कार्ययोजना पर अधिकारियों से चर्चा की गई। सिविक सेंटर में भारत माता का यह मंदिर नागरिकों के लिए गौरव का विषय है। निगमायुक्त अहिरवार के सक्रिय पर्यवेक्षण से यह उम्मीद जगी है, कि निर्माण कार्य में अब और तेजी आएगी। इस मौके पर उद्यान अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे।

    Share:

  • अब जबलपुर में भी चलेगा एनीमिया जागरूकता अभियान

    Mon Feb 2 , 2026
    जबलपुर। एनीमिया जागरूकता के क्षेत्र में इंदौर से प्रारम्भ हुआ अभियान अब मध्यप्रदेश की सीमाओं को पार कर राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप लेने जा रहा है। यह जानकारी वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एके. द्विवेदी ने जबलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से सतत रूप से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved