
इंदौर। मंदिर (temple) में चोरी करने वाले चोर को श्रद्धालुओं (devotees) की मदद से पुजारी ने रंगेहाथों पकड़ा और पुलिस को सौंपा। सयाजी मरघट चौराहे के पास एक मंदिर है। जब वहां का पुजारी पूजा करने के लिए कल शाम को गया तो पता चला कि दानपेटी से किसी ने पैसे निकाल लिए।
सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि एक व्यक्ति दानपेटी में हाथ डालकर रुपए निकाल रहा है। वह मंदिर के पास ही घूमता दिखाई दिया तो पुजारी ने श्रद्धालुओं की मदद से उसे पकड़ा। पकड़े गए चोर ने अपना नाम राजीव निवासी मेघदूत नगर बताया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved