img-fluid

यूक्रेन में बढ़ा परमाणु हमले का खतरा, रूस की सेना ने किया न्यूक्लियर मिसाइलें दागने का अभ्यास

May 05, 2022


मास्को। बीते 70 दिनों से जारी यूक्रेन जंग में परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है। रूस ने बुधवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने परमाणु मिसाइलें दागने का अभ्यास किया है।

सिमुलेटर पर आधारित परमाणु मिसाइलों का यह अभ्यास रूस के कैलिनिनग्राद में किया गया। 70 दिनों से जारी रूस यूक्रेन जंग में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं और सवा करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।


विस्थापितों की यह संख्या दूसरे विश्व युद्ध के बाद की सर्वाधिक बताई जा रही है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार उसकी सेना ने मिसाइल प्रणालियों, हवाई क्षेत्रों और मिसाइल दागने में सक्षम सुरक्षित बुनियादी ढांचे जैसे लक्ष्यों पर एक से ज्यादा हमलों का अभ्यास किया।

Share:

  • फडणवीस ने आदित्य ठाकरे को बताया मर्सिडीज बेबी, कहा, संघर्ष नहीं किया

    Thu May 5 , 2022
    मुंबई। इस समय महाराष्ट्र में विपक्ष और सरकार (Opposition and Government in Maharashtra) के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। एक तरफ जहां विपक्ष को आड़ेहाथो ले रहा तो वहीं सत्‍ता पक्ष भी घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हाल ही में भाजपा नेता पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Former Chief Minister Devendra Fadnavis) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved