img-fluid

इस दिन रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने तारीख का किया एलान

July 11, 2026

डेस्क। भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इसके ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड हैं, और इस फिल्म की झलकियां देखना चाहते हैं। अब ट्रेलर को लेकर मेकर्स की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है।

मेकर्स ने एक खास पोस्ट शेयर कर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा की है। पोस्ट में लिखा- ‘भारत से दुनिया तक, हजारों वर्षों से रामायण ने अपनी कालातीत सीख- धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के जरिए पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब यह एक नई यात्रा की शुरुआत कर रही है।

भारत की सबसे महान सभ्यतागत कहानियों में से एक, अब दुनिया के सामने ऐसे पैमाने पर पेश की जा रही है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।’


  • इसके साथ आखिर में मेकर्स ने इसके ट्रेलर की तारीख का भी खुलासा किया। उन्होंने आगे लिखा- ‘‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगा।’ ट्रेलर की जानकारी सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

    ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

    नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।

    Share:

  • 'BJP में जो आगे बढ़ता है, उसका पर काट दिया जाता है': नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का तंज

    Sat Jul 11 , 2026
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही दतिया में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। भाजपा की सूची में आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved