img-fluid

उत्तराखंड में चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 बरातियों की मौत

February 22, 2022

उत्तराखंड। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत (Champawat) में सोमवार रात 21 फ़रवरी को जिले के डांडा क्षेत्र में बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा। इस हादसे (Road accident) में 11 बरातियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 11 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है।

सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर हुई दुर्घटना के 11 मृतक 
लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।

 

Share:

  • 'Love Jihad के निकाह को इस्लाम की इजाजत नहीं', जानिए क्‍या कहा बोर्ड ने

    Tue Feb 22 , 2022
    नई दिल्‍ली। वैसे तो मध्यप्रदेश में लव जिहाद (Love Jihad in Madhya Pradesh) रोकने के लिए भले ही कानून बन गया हो और इसके तहत कार्रवाई भी की जा रही हो, इसी बीच ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड (All India Ulema Board) की गत दिवस यानि सोमवार को भोपाल में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved