img-fluid

दो पुरुषों के साथ बाजार गई थी महिला, गांववालों को हो गया शक; फिर ऐसा किया हाल

September 14, 2025

नई दिल्‍ली । ओडिशा(Odisha) में एक दिल दहलाने वाला मामला( shocking case) सामने आया है। यहां पर गांववालों ने दो पुरुषों और एक महिला(Woman) को बिजली के खंभे(Electricity poles) से बांधकर बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि इन दोनों की डंडे से भी पिटाई की गई। जानकारी के मुताबिक मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले का है। महिला यहां के काशीपुर गांव की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। यह महिला दो पुरुषों के साथ जाशीपुर के साप्ताहिक बाजार गई थी। जब यह लोग लौट रहे थे तो महिला के घरवालों ने उसे देख लिया।

बताया जाता है कि इसके बीच उनके खूब झगड़ा हुआ। महिला के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसका उन दोनों में से एक पुरुष से अवैध संबंध है। इसके बाद मामला काफी ज्यादा बिगड़ गया। गांववालों ने तीनों को बिजली के खंबे से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि गांववाले बारी-बारी से महिला और पुरुषों की पिटाई कर रहे हैं। इसके अलावा उनके ऊपर मुक्के और लात भी बरसाए जाते हैं और लकड़ी के डंडे से भी उन्हें पीटा जाता है।


अधिकारियों का कहना है कि महिला जिन पुरुषों के साथ बाजार गई थी, उनमें से एक उसके मायके का काफी करीबी था। एक तरह से वह महिला के लिए भाई के समान था। लेकिन बावजूद महिला के रिश्तेदारों और अन्य गांव वालों ने उसके ऊपर शक किया। इन लोगों का कहना था कि महिला का उस व्यक्ति के साथ अफेयर है। पुलिस ने दोनों पुरुषों और महिला को अस्पताल लेकर गई। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

Share:

  • भारत-नेपाल बॉर्डर खुली, वाहनों की आवाजाही शुरू

    Sun Sep 14 , 2025
    नई दिल्ली. नेपाल (Nepal) में नई सरकार बनने के बाद भारत-नेपाल सीमा (border) पर हालात सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को रुपईडीहा बॉर्डर से यात्री वाहन, कार, मोटरसाइकिल, पैदल यात्री और मालवाहक ट्रक (cargo truck) गुजरते हुए देखे गए. बड़ी संख्या में कारोबारी ट्रक नेपाल में दाखिल हुए, हालांकि आम नागरिकों की आवाजाही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved