मुंबई (Mumbai)। लंबे इंतजार के बाद आखिर सलमान खान (Salman khan ) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ (kisee ka bhaee kisee ka jaan) ने ईद से एक दिन पहले अच्छी शुरुआत की है। प्री-ईद रिलीज के कारण यह फिल्म ओपनिंग डे पर रमजान के फेर में फंसी जरूर, लेकिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (worldwide collection) निराशाजनकरहा ।
आप को बता दें कि सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ईद के मौके पर इस फिल्म को भाईजान की तरफ से फैंस के लिए एक तोहफे के रूप में देखा जा रहा था। मगर, जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो लग रहा है कि फैंस को ‘भाई’ का तोहफा खास पसंद नहीं आया है। किसी का भाई किसी की जान का पहले दिन का कलेक्शन खुद इसकी गवाही दे रहा है।
बता दें कि पिछले दो वर्षों से ईद पर सलमान खान की फिल्में नहीं आई थीं। इस बार आई तो किसी धमाके की उम्मीद की जा रही थी। सलमान खान ने फैंस के मनोरंजन के लिए अपनी फिल्म में तमाम नए-पुराने सितारों का मेला जुटाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने साउथ की स्टारकास्ट को भी फिल्म में शुमार किया है, लेकिन लगता है कि सलमान खान की कोई तैयारी काम नहीं आई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved