
इंदौर। डेढ़ हफ्ते पहले फांसी लगाने वाले एक युवक की कल इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत सामान्य हो गई थी, लेकिन इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। 23 साल के संदेश पिता राजू निवासी महादेव नगर के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। संदेश मकान निर्माण के काम से जुड़ा था। करीब 11 दिन पहले उसने फांसी लगा ली थी। इसके पीछे वजह यह थी कि ससुराल वालों से उसका विवाद हुआ था। आरोप था कि ससुराल वाले बीसी के रुपए नहीं दे रहे थे। वह ससुराल गया तो उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया था। तब से उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल दिन में उसने सबसे हंसकर बात की। बाद में एक इंजेक्शन लगाया गया और इंजेक्शन लगाने के एक घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उसे डॉक्टरों ने जो इंजेक्शन लगाया था वह अस्पताल के बाहर से बुलाया गया था।
सोया था उठा ही नहीं
एक शख्स की संदिग्ध मौत हो गई। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि चितावद कांकड़ के रहने वाले शांतिलाल खेड़े के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। रात को वह घर पर सोया और फिर सुबह उसके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं मिली। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved