भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

किशोरी को आधी रात बाइक पर बैठा ले गए युवक… खेत में बनी टपरी में किया बलात्कार

  • दूसरे युवक ने आस की निगरानी, दोनों गिरफ्तार

भोपाल। गुनगा इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घुमाने का झांसा दिया। इसके बाद में एक आरोपी लड़की को अपने खेत में बनी टपरी पर ले गया। वहां पीडि़ता के साथ उसने ज्यादती की। इस दौरान एक अन्य युवक ने घटना स्थल के आस पास निगरानी की। रविवार की सुबह फरियादिया ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले में पुलिस ने बलात्कार, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी कर ली गई है।


थाना प्रभारी रमेश राय के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी गुनगा के एक गांव मेें रहती है। वह आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसके घर के पड़ोस में आरोपी गोविंद कुशवाह और उमेश कुशवाह रहते हैं। गोविंद से पीडि़ता की बातचीत हुआ करती थी। लड़की की मां शनिवार को भोपाल में रहने वाली अपनी बहन के घर महमान गई थीं। इस दौरान घर में लड़की व उसके पिता थे। शनिवार की रात 12 बजे गोविंद पीडि़ता के घर पहुंचा। इस दौरान लड़की का पिता घर में सोया हुआ था। आरोपी ने घर का गेट बजाया, पीडि़ता बाहर निकली तो उसने बाइक से घुमाने का झांसा दिया और लड़की को बाइक से लेकर निकला। कुछ दूरी पर उसे उमेश मिला आरोपी ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद में गोविंद पीडि़ता को गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने खेत में ले गया। वहां उसने खेत में बनी टपरी में लड़की के साथ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उमेश आस पास की निगरानी करता था। बाद में दोनों आरोपी लड़की को उसके घर छोड़कर फरार हो गए। रविवार को पीडि़ता ने मां के लौटने पर पूरी जानकारी दी। तब मां-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share:

Next Post

प्रेम और आत्मीयता के साथ पूरी होगी तीर्थ-दर्शन यात्रा

Mon Apr 18 , 2022
कल काशी के लिए रवाना होगी ट्रेन भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई तीर्थाटन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को साकार करते हुए प्रदेश के श्रवण कुमार मुख्यमंत्री ी चौहान की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना 19 अप्रैल से पुन: प्रारंभ की जा रही […]