img-fluid

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में चोरी का मामला: स्टाफ ही निकला चोर, 8 आरोपी गिरफ्तार

March 26, 2026

मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें मंदिर के स्टाफ की ही संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने अब तक 80,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच में पता चला है कि चोरी उस समय की गई जब दान पेटियों को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने शक से बचने के लिए पेटियों से उंगलियों के जरिए धीरे-धीरे पैसे निकाले। इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ शामिल था, जो बाद में चोरी की रकम आपस में बांट लेते थे।


  • यह चोरी पिछले दो महीनों से जारी थी। शनिवार को FIR दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई गिरफ्तारियां कीं। कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं: राजेंद्र पेंडुरकर, शरद घाडी, समीर शिवालकर, अरविंद कडगे, अनिल रहाटे, पद्माकर आडकर, अभिषेक मुलिक और महेंद्र भाईजे। मामले की आगे की जांच चल रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।

    Share:

  • ओसाका में फूड पॉइजनिंग से 600 से अधिक छात्र और स्टाफ बीमार, स्कूल के लंच में मिली ब्रेड बनी वजह

    Thu Mar 26 , 2026
    टोक्यो। जापान के ओसाका प्रांत में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के कुमातोरी टाउन के कई स्कूलों में 600 से ज्यादा छात्र और स्टाफ सदस्य बीमार पड़ गए हैं। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। शहर के आठ प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved