img-fluid

Bank Holiday: सितंबर महीने में छुट्टियों की भरमार, कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें पूरी लिस्ट

September 01, 2024

नई दिल्ली। वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग (Banking) काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी लोन (Loan) लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच (Bank Branch) जाना पड़ जाता है। लेकिन आप बैंक ब्रांच जाएं और वह बंद हो तो? आपका काम रुक जाएगा और वक्त भी बर्बाद होगा। इससे बचने के लिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपका बैंक कब-कब बंद रहने वाला है। महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश (Holidays) होता है। सितंबर (September) महीने की बात करें, तो इसमें कुल 15 छुट्टियां हैं। यानी अलग-अलग जोन में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।


इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

  • 1 सितंबर: रविवार
  • 4 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभव तिथि (असम)
  • 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी/सामवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, गोवा)
  • 8 सितंबर: रविवार
  • 14 सितंबर: कर्म पूजा/प्रथम ओणम (केरल, झारखंड)
  • 15 सितंबर: रविवार
  • 16 सितंबर: मिलाद-उन-नबी या ईद-ए मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफात) (गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड)
  • 17 सितंबर: इंद्रजात्रा/ईद-ए मिलाद (मिलाद-उन-नबी) (सिक्किम, छत्तीसगढ़)
  • 18 सितंबर: Pang-Lhabsol (असम)
  • 20 सितंबर: ईद-ए मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर)
  • 21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)
  • 22 सितंबर: रविवार
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन (जम्मू, श्रीनगर)
  • 28 सितंबर: चौथा शनिवार
  • 29 सितंबर: रविवार

Share:

  • दिव्यांगों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय, स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें जल्द होंगी शुरू; जानिए खासियत

    Sun Sep 1 , 2024
    नई दिल्ली। देशवासियों को स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों (Sleeper Vande Bharat trains) का बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। भारतीय रेल (Indian Railways) द्वारा बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved