भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

केवल झूठ और छल की यात्राएं हैं

  • कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा पर वीडी बोले…

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले कांग्रेस आदिवासी के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर भाजपा को घेरने स्वाभिमान यात्राएं निकालने जा रही है। इस पर वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि केवल झूठ और छल की यात्राएं है। उन्होंने कांग्रेस के लोग आज झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे है। ये लोग जनता को झूठी गारंटी दे रहे है। जबकी कांग्रेस की अगर देश में पहली गारंटी है तो वह 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। कांग्रेस की दूसरी गारंटी अगर कोई है तो परिवारवाद की गारंटी। देश मे राहुल गांधी, मध्यप्रदेश में कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ और दिग्विजय के पुत्र जयवद्र्वन सिंह इसके प्रत्यक्ष उदारहण है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय मे मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 सालों से अधिक राज किया, लेकिन जनजातीय भाईयों और बहनों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। केवल झूठ बोलकर वोट बैंक की राजनीति जनजातीय वर्ग के साथ हुई। आज कांग्रेस चुनाव आते ही आदिवासी यात्राएं निकाल रही है, यह यात्राएं केवल झूठ और छल फैलाने की यात्राएं हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के जनजातीय बंधु कांग्रेस के इस भ्रम में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने मिस्टर बंटाढार के इशारे पर कमलनाथ सरकार चली, उन्होंने मध्यप्रदेश के जनजातीय बंधुओं के हित और अधिकारों का हनन किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव आदिवासियों के हित की योजनाओं को साकार किया। ्रप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाकर इस वर्ग का सम्मान बढ़ाया, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा एक्ट लागू कर उनको हक और अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है।



इटेलियन फैक्ट्री से जो बोया गया है, आज कांग्रेस वही काट रही है
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा की भाषा से उनका चरित्र और कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मूल में यहीं अंतर्भावना रही है, जो धीरे-धीरे सामने आती है। प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेता एकजुट होने का दिखावा करते हैं। लेकिन सज्जन सिंह वर्मा के शब्दों और भावनाओं से हकीकत उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के लिए सज्जन सिंह वर्मा से बेहतर भावनाएं तो भाजपा रखती है, जो कि दिग्विजय के द्वारा लगातार दिये जा रहे देश और धर्म विरोधी वैचारिक विरोध के बावजूद किसी भाजपा नेता ने उनके लिए इस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया, जैसा सज्जनसिंह वर्मा ने किया है। उन्हांने कहा कि इटेलियन फैक्ट्री से जो बोया गया है, आज कांग्रेस वहीं काट रही है।

दिग्विजय और कमलनाथ इंदौर की घटना पर मौन क्यों
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण का खेल-खेलने वालों ने जिहादी मानसिकता से इंदौर में जैन समुदाय के एक बच्चे और उसकी माँ का जबरदस्ती धर्मांतरण करवाया। इस घटना के दोषियों पर कार्रवाही की जा चुकी है और उस ईको सिस्टम को भी खंगाला जा रहा है, जहाँ से यह जिहादी मानसिकता पोषित होती है। लेकिन हैरत की बात है कि हर छोटी घटनाओं पर बोलने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ धर्मांतरण की इस घटना पर मौन है। क्या उनका मौन ऐसी घटना को अंजाम देने वाली जिहादी मानसिकता का समर्थन समझा जाएँ? विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ऐसे लोग किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे, यहां न लव जिहाद चलेगा, न लैंड जिहाद और न धर्मांतरण करने वाले चलेंगे। धर्मांतरण करने वाले और उनका समर्थन करने वालों को जेल जाना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर कट्टरपंथी और मुगलाई मानसिकता को कुचलकर रख देने की गारंटी है।

Share:

Next Post

अब मीडिया विभाग के दिखेंगे तीखे तेवर

Mon Jul 17 , 2023
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी ने दिए अहम निर्देश भोपाल। मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। रविवार को भाजपा कार्यालय में मीटिंग हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और एमपी चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। नेताओं ने अलग-अलग […]