img-fluid

झूठे नाम और पहचान से होने वाली धोखाधड़ी पर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता की मांग

January 01, 2026

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के रतलाम(Ratlam) में मजहब छिपाकर एक मुस्लिम शख्स (Muslim man)ने शादीशुदा हिंदू महिला का सबकुछ तबाह कर दिया। आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और उसके पति से तलाक तक करा दिया। आरोपी शादी का झांसा देकर करीब 5 साल तक महिला का शारीरिक शोषण (physical abuse)करता रहा। असलियत सामने आने और महिला का तलाक हो जाने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने से ही इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी की विभिन्न धाराओं (various charges, )में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पहले ड्रग तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पूरा जीवन कर दिया बर्बाद
बताया जाता है कि इमरान नामक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर 30 वर्षीय हिंदू विवाहित महिला का पूरा जीवन ही तबाह और बर्बाद कर दिया। घटना की शुरुआत साल 2020 में तब हुई जब राम मंदिर क्षेत्र में महिला की मुलाकात आरोपी से हुई। उसने अपना नाम सोनू बताया। उसने कहा कि वह हिंदू है। तब महिला की शादी हो गई थी लेकिन जून 2023 में इमरान ने दोबारा उससे संपर्क साधा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

पति को छोड़ने के लिए उकसाया
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि इमरान ने शादी का झूठा वादा किया और उसे अपने पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। महिला उसकी बातों में आ गई और उसने जुलाई 2023 में अपना घर छोड़ दिया। वह पिता के यहां रहने लगी। सितंबर 2023 में दोनों नयागांव आ गए और किराए पर कमरा ले लिया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। आरोपी ने महिला का लगातार शारीरिक शोषण किया।

पति को छोड़वा कर शादी से मुकरा
इसी दौरान एक दिन आरोपी की फोन पर हो रही बातचीत को सुनकर महिला को पता चला कि जिसे वह सोनू समझ रही है असल में वह इमरान है। इसके बाद पीड़िता के होश उड़ गए। हालांकि सच जानने के बाद भी शादी की उम्मीद में वह उसके साथ रही लेकिन नवंबर 2024 में जब महिला का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया तो इमरान ने उसे धोखा देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दिसंबर 2025 में जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो इमरान ने उसे बेरहमी से पीटा।


जान से मारने की धमकी
आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि वह पुलिस के पास गई तो वह उसे जान से मार देगा। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायद दर्ज कराई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी इमरान ने उसे कई जगहों पर बतौर पत्नी के रूप में पेश किया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने पाया कि आरोपी इमरान पहले ड्रग तस्करी के गंभीर मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Share:

  • शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट का खुलासा, फैंस में खलबली

    Thu Jan 1 , 2026
    नई दिल्ली। साल 2026 में शाहिद कपूर,(Shahid Kapoor,) रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) और कृति सेनन(Kriti Sanon’s) की कॉकटेल 2(Cocktail 2) रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म(film) अगस्त से अक्टूबर(August to October)के बीच रिलीज(Release) हो सकती है। हालांकि, अभी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। साल 2026 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved