img-fluid

देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है – राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

August 17, 2025


पटना । राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (RJD chief Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है (There is an Undeclared Emergency going on in the Country) ।


  • राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सासाराम से शुरू होने वाली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बारे में कहा कि हम लोगों के वोट के अधिकारों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने का षडयंत्र रच रहे हैं। हम उसे सफल नहीं होने देंगे।

    उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि देश की वर्तमान स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। वोटर अधिकार यात्रा पर उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हम ये लड़ाई लड़ रहे हैं और जीतेंगे।

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बारे में कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसकी रक्षा के लिए यह यात्रा हो रही है। यह यात्रा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत को बचाने का दायित्व निभाने के लिए है।

    Share:

  • J&K: Cloudburst in Kathua, 4 people died, many houses buried under debris

    Sun Aug 17 , 2025
    New Delhi: A cloudburst has occurred amid heavy rains in Kathua district of Jammu and Kashmir. Due to cloudburst in the valley area, many houses were buried under debris and flood water. There are also reports of damage to Jammu-Pathankot National Highway. Rescue teams are present on the spot for relief and rescue work and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved