img-fluid

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल, अडानी-अंबानी से लेकर मस्क तक प्रभावित

August 01, 2025

नई दिल्‍ली । अरबपतियों की लिस्ट(list of billionaires)में ट्रंप के नए टैरिफ (New tariffs)बाद काफी उथल-पुथल मची(There was turmoil)है। एलन मस्क(elon musk)की संपत्ति गुरुवार को 7.7 अरब डॉलर और कम हो गई। इससे मस्क का अरबपति नंबर वन का ताज खतरे में पड़ गया है। लैरी एलिसन तेजी से मस्क के करीब पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। मार्क जुकरबर्ग एक ही दिन में 26.8 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ लिए। अब इस साल उनकी कमाई 64 अरब डॉलर हो गई है।


बीते गुरुवार को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.22 अरब डॉलर घटकर 99.9 अरब डॉलर रह गई। वहीं, टेस्ला के शेयर गिरे तो मस्क 7.70 अरब डॉलर गंवाकर गुरुवार के टॉप लूजर अरबपति रहे।

इस साल के टॉप-लूजर भी मस्क

हालांकि, इस साल के टॉप-लूजर भी मस्क हैं। उनकी संपत्ति में 76.5 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। इस साल के टॉप गेनर्स में लैरी एलिसन हैं, जिनकी संपत्ति एक ही साल में 112 अरब डॉलर बढ़ी है।

टॉप-10 अमीरों में टॉप-8 टेक्नोलाजी से

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप-10 अमीरों में 8 टेक्नोलाजी से हैं। पहले पर एलन मस्क, जो टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स से हैं। दूसरे पर लैरी एलिसन ओरेकल से हैं। तीसरे पर मार्क जुकरबर्ग (मेटा), चौथे पर जेफ बेजोस (अमेजन), 5वें पर स्टीव बाल्मर (माइक्रोसॉफ्ट), छठे पर लैरी पेज (गूगल-अल्फाबेट), 7वें पर सर्गी ब्रिन (गूगल-अल्फाबेट) और 8वें पोजीशन पर भी टेक्नोलाजी से जुड़े एनवीडिया के जेनसन हुआंग हैं। इनके बाद कंज्यूमर सेक्टर से बर्नार्ड अर्नाल्ट और 10वें पर मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट हैं। अब लगता है अरबपतियों के टॉप-10 पोजीशन में सभी पर टेक दिग्गजों का कब्जा हो जाएगा।

Share:

  • सौरमंडल में बहुत तेजी से सूरज की ओर बढ़ रहा रहस्यमयी धूमकेतु, 30 अक्टूबर को आएगा पृथ्वी के करीब

    Fri Aug 1 , 2025
    वाशिंगटन। हमारे सौरमंडल (Solar system) में एक अनोखी चीज आई है, जिसे वैज्ञानिकों (Scientists) ने हाल ही में देखा है। इसका नाम रखा गया है – 3आई/एट्लस (3I/Atlus)। यह कोई आम धूमकेतु (Comet) नहीं है, बल्कि यह हमारे सौरमंडल (Solar system) के बाहर से आया है। अब तक ऐसी सिर्फ तीन ही चीजें हमारे सौरमंडल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved