
इंदौर (Indore)। 21 जुलाई, रविवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में, शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा है कि जिले के सभी स्कूलों में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिसमें 20 जुलाई को स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद शिक्षकों द्वारा, गुरु पूर्णिमा के महत्व और गुरु-शिष्य की संस्कृति पर प्रकाश डाला जाए। 21 जुलाई को सरस्वती वंदना, गुरु वंदना एवं शिक्षकों का सम्मान किया जाए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved