
इंदौर। कल रात उज्जैन जा रहे कावडिय़ों पर एक वर्ग विशेष द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया और इंदौर-उज्जैन रोड पर चक्काजाम भी कर दिया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। रात साढ़े 9 बजे के लगभग यह विवाद उज्जैन सीमा के पास स्थित महावीर तपो भूमि के सामने हुआ। इंदौर से उज्जैन जा रहे और चक्काजाम में फंसे रमेश वाधवानी ने बताया कि मौके पर चक्काजाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
उन्होंने डायल-100 पर शिकायत भी दर्ज की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चक्काजाम कर रहे कावडिय़ों को समझाया और इस मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ। कावडिय़ों का आरोप है कि एक वर्ग विशेष के लोगों ने कावडिय़ों को पीटा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved