img-fluid

शराबखोरी के दौरान विवाद हुआ और भाई की चाकू मारकर जान ले ली

October 05, 2022

  • महिदुपर के समीप कल रात हुई घटना-पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

उज्जैन। कल रात महिदपुर के समीप ग्राम में नवमी पूजा के बाद रात में गाँव का युवक शराबखोरी कर रहा था। इस दौरान उसका विवाद में अपनी भाई से हो गया। नशे की हालत में उसने चाकू से अपनी भाई के सीने पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और शव को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया कि समीप के ग्राम चितावद में रहने वाले नागेश्वर की कल रात उसके बड़े भाई समरथ ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि कल नवमी पर उनके परिवार में पूजन हुआ था और रात में दोनों भाई और अन्य रिश्तेदार मिलकर शराबखोरी कर रहे थे। देर रात शराब पीने के दौरान दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते नागेश्वर और समरथ के बीच हाथापाई हो गई।



इसी दौरान नागेश्वर पर समरथ ने चाकू से हमला कर दिया और उसके सीने पर चाकू से वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और गाँव के लोग भी आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। आज सुबह पुलिस ने आरोपी समरथ को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है तथा शाम तक उसकी गिरफ्तारी ले ली जाएगी।

Share:

  • 65 बस्तियों से एक साथ निकला आरएसएस का पथ संचलन

    Wed Oct 5 , 2022
    7000 से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल-शहर के गणमान्यजनों ने की अलग अलग कार्यक्रम में अध्यक्षता उज्जैन। दशहरे पर आरएसएस का पथ संचलन आज भव्य रूप से निकला। शहर की 65 बस्तियों में एक साथ यह पथ संचलन निकाला गया और बौद्धिक का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। दशहरा पर्व पर आरएसएस प्रकट जुलूस निकालता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved