
नई दिल्ली: दिल्ली के मुंडका (Mundka of Delhi) में होली के दिन बड़ी वारदात हो गई. यहां दो गुटों में झगड़ा हो गया. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी (stabbing) शुरू हो गई. इस दौरान बीच-बचाव (intervention) करने आए लोगों पर भी चाकू से हमला किया गया. जानकारी के मुताबिक इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब पांच लोग जख्मी हो गए.
दिल्ली आउटर के डीसीप हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुंडका में दोपहर 1:36, 1:42 और 1:47 बजे फ्रेंड्स एन्क्लेव मुंडका की गली नं. 7 के मकान नंबर डी-15ए में झगड़ा गया. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मकान में ऊपर रहतने वाले सोनू का बगल की गली नंबर 14 में रहने वाले उसके परिचित अभिषेक के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था हुआ था. इसके बाद अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहां मौजूद लोगों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर चाकू हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने अभिषेक को बुरी तरह पीटने के बाद चाकू से कई वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved