
संतनगर। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में सोमवार को परमहंस संत हिरदाराम की 14वीं पुण्यतिथि पर 89 बुजुर्गों की आंखों की जांच और उनमें से दृष्टिदोष की शिकायत वाले 18 बुजुर्गों को नि:शुल्क चश्में प्रदान किये गये। वरिष्ठ नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. शुभा राय और डॉ. सरिता कुमार ने बुजुर्गों की आंखों की जांच की। सेसनेचि के प्रबंधन ट्रस्टी एलसी जनियानी ने बताया कि बुधवार 23 दिसम्बर को संत सिद्ध भाऊजी का 68वां जन्मदिवस है। इस उपलक्ष्य में भी नेत्र चिकित्सालय में आज और कल बुजुर्गों के दृष्टिदोष और उनके अन्य नेत्र रोगों की नि:शुल्क जांच की जायेगी तथा कम नजऱ वाले वृद्धजन को चश्में भी प्रदान किये जायेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved