img-fluid

इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जताई बर्फबारी की आशंका

February 17, 2024

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, 17 से 22 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और 19 से 22 फरवरी 2024 के दौरान उत्तर पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश) के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी (heavy rain and snowfall) होने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh), दिल्ली (Delhi), पश्चिम उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) और उत्तरी राजस्थान (North Rajasthan) के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के हिसार में दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। पंजाब, यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाया रहेगा। हालांकि, बाद में आसमान साफ रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Share:

  • अफगानिस्तान में भारतीय हित साधने की कूटनीति लाई रंग, बिश्केक से आतंकवाद पर करारा प्रहार

    Sat Feb 17 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थायित्व को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। आज 16 फरवरी को बिश्केक में अफगानिस्तान (Afghanistan) को लेकर क्षेत्रीय देशों के सचिवों (Secretaries of regional countries) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक (National Security Advisors Meeting) में आतंकवाद पर करारा प्रहार (A strong attack on terrorism) करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved