
इंदौर (Indore)। विधानसभा निर्वाचन 2023 (assembly elections 2023) के अन्तर्गत मतगणना दिवस 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना का रूझान (counting trend) एवं परिणाम से संबंधित जानकारी का शहर के 6 स्थान जिनमें बड़ा गणपति चौराहा, मेघदूत गार्डन के पास, राजवाड़ा चौक, झोन, रणजीत हनुमान मंदिर पार्किंग परिसर, झोन 56 दुकान परिसर, चाणक्यपुरी चौराहा पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। शहर के उल्लेखित 6 स्थान पर मतगणना का रूझान एवं परिणाम से संबंधित जानकारी का लाइव प्रसारण के लिए नगर निगम द्वारा इंटरनेट, टेंट एवं साउंड व्यवस्था के साथ ही नागरिकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved