img-fluid

बजट में खुश होने जैसा कुछ नहीं… शशि थरूर बोले- केरल को किया गया नजरअंदाज

February 01, 2026

नई दिल्ली: लोकसभा में आज देश का आम बजट पेश किया गया. इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है. पीएम मोदी ने इस बजट को ऐतिहासिक बजट बताया है. वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो उनकी तरफ से कहा गया है कि यह फीका बजट है. तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में केरल का जिक्र ही कहीं नहीं था. जो बाकय हैरान कर देने वाला है. उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि आमतौर पर बजट या बड़े भाषणों में तिरुवल्लुवर के दोहों का ज़िक्र किया जाता रहा है, खासकर तब जब कुछ महीनों में तमिलनाडु में चुनाव होने वाले हैं. इस बार तिरुवल्लुवर का नाम तक नहीं लिया गया, जो उन्हें अजीब है.


  • शशि थरूर ने कहा कि भाषण में मत्स्य पालन, काजू और नारियल जैसे क्षेत्रों का ज़िक्र तो किया गया. जिनसे केरल को फायदा हो सकता है. लेकिन, उन्होंने कहा कि अब तक ज़मीन पर ऐसा कोई फायदा दिखाई नहीं दिया है, और सबसे अहम बात यह है कि केरल का नाम कहीं नहीं लिया गया. उन्होंने कहा कि वह अभी पूरी तरह निराश नहीं हैं और बजट की पूरी जानकारी देखने के बाद ही अंतिम राय बनाएंगे. अगर इन घोषणाओं से केरल को ठोस लाभ मिलता है, तो शायद स्थिति इतनी खराब न हो. उन्होंने यह भी बताया कि केरल को लंबे समय से जिस एम्स (AIIMS) की मांग है, उस पर इस बजट में कोई घोषणा नहीं हुई. साथ ही, नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद को लेकर भी केरल के लिए कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया.

    Share:

  • सबरीमला मंदिर से सोना चोरी के आरोपी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, एक केस में पहले मिल चुकी है जमानत

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली। सबरीमला मंदिर से सोना गायब होने के मामले में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी ने अपने खिलाफ दर्ज दूसरे मामले में जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी है। उसने कोल्लम की विजिलेंस अदालत से वैधानिक जमानत की मांग की है। इससे पहले पोट्टी को द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों से सोना गायब होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved