जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

जुलाई में ये 5 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, देखें आपके जीवन पर कैसा होगा असर

नई दिल्‍ली। जुलाई में कई बड़े ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होगा। 2 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को शनि वक्री (Saturn retrograde) अवस्था में आएंगे। शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन के ठीक अगले दिन 13 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि (Crab) में गोचर करेंगे। इसके बाद महीने के अंत में मीन राशि(Pisces) में चल रहे गुरु वक्री अवस्था में आएंगे।

बुध राशि परिवर्तन 2022 जुलाई (Budh Rashi Parivartan 2022)-
2 जुलाई को बुध सुबह 09 बजकर 42 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध 16 जुलाई को कर्क और 31 जुलाई को सिंह राशि (Leo sun sign) में प्रवेश करेंगे।

वक्री शनि मकर राशि में करेंगे प्रवेश (Vakri Shani)-
जुलाई महीने में शनि 12 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 58 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि कुंभ राशि में वर्तमान में वक्री अवस्था में हैं और इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 23 अक्टूबर को मकर राशि में ही मार्गी हो जाएंगे।



शुक्र राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2022)-
13 जुलाई को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर शुक्र ग्रह वृषभ राशि(Taurus) से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य व बुध (sun and mercury) के विराजमान होने से त्रिग्रही योग बनेगा। मिथुन राशि में सूर्य गोचर कुछ दिन बाद होगा। शुक्र एक राशि में 23 दिन तक विराजमान रहेंगे।

सूर्य राशि परिवर्तन 2022 (Surya Rashi Parivartan 2022)-
ग्रहों के राजा सूर्य (Sun)16 जुलाई को रात 10 बजकर 56 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य 17 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य गोचर को संक्रांति के नाम से जानते हैं। इस तरह से 16 जुलाई को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी।

देवगुरु बृहस्पति की व्रकी चाल (Vakri Guru 2022)-
देवगुरु बृहस्पति 28 जुलाई को रात 02 बजकर 09 मिनट पर मीन राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। 24 नवंबर को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर मार्गी होंगे।

जानें ग्रहों की स्थिति से आपकी राशि पर प्रभाव-
जुलाई में पांच बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। मेष, मिथुन, सिंह, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बेहद खास होने वाला है। कर्क, कन्या, तुला व वृश्चिक राशि वालों को इस महीने उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ, धनु व मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मिला-जुला रहने वाला है।

Share:

Next Post

1679 करोड़ की निकाल डाली देनदारी और जमीन की कीमत बताई मात्र 385 करोड़ ही

Wed Jun 29 , 2022
हुकमचंद मिल की 42.49 एकड़ जमीन की अजब-गजब कहानी इंदौर। बीते कई सालों से हुकुमचंद मिल (Hukumchand Mill) की 42.49 एकड़ की अजब-गजब कहानी चल रही है। शासन, नगर निगम और मिल मजदूरों के साथ-साथ मुंबई डीआरटी (DRT) भी इस कहानी के प्रमुख किरदारों में शामिल है। अब इस कहानी में एक और मोड़ आ […]