img-fluid

आने वाले समय में भारत में लॉन्‍च होंगी ये 5 नई दमदार कार, देखें आपकी पसंदीदा तो नही यहां

December 06, 2021

नई दिल्ली। भारत (India) दुनिया के सबसे बड़े कार मार्केट्स में से एक है। यहां हर सेगमेंट की कारों के लिए ग्राहक मौजूद हैं। इसीलिए कार कंपनियां भी इस मार्केट में धड़ाधड़ अपने नए मॉडल्स लॉन्च करती रहती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताएंगे जो अगले साल की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च हो जाएंगी।

सिट्रोएन C3
सिट्रोएन C3 (Citroen C3) भारत में साल की पहली छमाही में लॉन्च हो जाएगी। माना जा रहा है कि मार्च या अप्रैल में इस कार से पर्दा उठ जाएगा। भारतीय बाजार(Indian market) में ग्राहक इस कार को कितना पसंद करते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Toyota Hilux
यह टोयोटा का पिक अप ट्रक है जो दुनिया के कई बाजारों में काफी पॉप्युलर है। यह IMV-2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। भारत में इसे जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी टक्कर Isuzu V-Cross से होगी।


  • Kia Carens
    यह किआ की एक 3 रो कार होगी। कंपनी भारत में इसे साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च करेगी। मार्च 2022 में इससे पर्दा उठ सकता है। इसकी टक्कर Suzuki XL6 और Mahindra Marazzo से होगी।

    स्कोडा स्लाविया
    मार्च 2022 तक कंपनी यह मिड साइज सिडैन भारत में लॉन्च हो जाएगी। इसे 3 ट्रिम लेवल्स Active, Ambition और Style में लॉन्च किया जा सकता है। इसे दो टर्बो चार्ज्ड इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    जीप मेरेडियन
    अमेरिकन कार निर्माता कंपनी जीप अपनी मेरेडियन 7 सीटर अगले साल के फर्स्ट हाफ में लॉन्च कर देगी। अप्रैल 2022 तक इस कार से पर्दा उठ सकता है। यह एक फीचर लोडेड कार होगी।

    Share:

  • सूर्य इस दिन करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

    Mon Dec 6 , 2021
    नई दिल्‍ली। सूर्य देव 16 दिसंबर 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर वृश्‍चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव (Sun god) 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेंगे। सूर्य के धनु में जाने से बुधादित्य योग (Buddhaditya Yoga) बनेगा, जो कुछ राशियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved