img-fluid

राजस्थान में इन 9 जिलों को खत्म किया गया, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

December 28, 2024

जयपुर। राजस्थान से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यहां 9 जिलों को खत्म कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि गहलोत सरकार में 17 नए जिले और 3 नए संभागों की घोषणा हुई थी। आचार संहिता से पहले नए जिलों और संभागों को बनाने का फैसला उचित नहीं माना गया, जिसके बाद जिलों को रद्द किया गया।


  • भजनलाल सरकार ने नए जिलों में कुछ जिलों को व्यावहारिक नहीं माना और अतिरिक्त भार को राज्य के हित में नहीं माना। यानी 17 नए जिलों में केवल 8 जिले यथावत रहेंगे और 9 जिलों को खत्म किया गया है। अब राजस्थान में कुल 41 जिले होंगे और 7 संभाग होंगे।

    कौन से जिले हुए निरस्त?

    1. दूदू
    2. केकड़ी
    3. शाहपुरा
    4. नीमकाथाना
    5. गंगापुरसिटी
    6. जयपुर ग्रामीण
    7. जोधपुर ग्रामीण
    8. अनूपगढ़
    9. सांचौर

    Share:

  • पंचतत्व में विलीन हो गए पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह

    Sat Dec 28 , 2024
    नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह (Former Prime Minister and world famous Economist Dr. Manmohan Singh) पंचतत्व में विलीन हो गए (Merged into Panchatattva) । तिरंगे झंडे में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved