मनोरंजन

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने ऐश्वर्या राय बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई 

अपनी नीली आंखों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन रविवार को 47 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अनुष्का शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड और ‘देवदास’ की को-स्टार माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपनी खुद की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
माधुरी दीक्षित नेने ने तस्वीर शेयर कर लिखा-‘आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ऐश्वर्या। देवदास के लिए आपके साथ काम करना लगता है जैसे कल की बात है। आने वाले अच्छे साल के लिए आपको शुभकामनाएं।’
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शिल्पा शेट्टी ने लिखा-‘ऐश्वर्या राय बच्चन आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको हमेशा भरपूर आशीर्वाद मिले, मेरी प्यारी।’
अनुष्का शर्मा ने अपने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की को-स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा-‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ऐश, आप चारों ओर चमक फैलाते रहें।’
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या राय तब सुर्खियों में आई थी जब वह साल 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी। आज ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती हैं। बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ ऐश्वर्या राय सफल मॉडल, बच्चन परिवार के लिए आदर्श बहू और अपनी बेटी के लिए केयरिंग मां हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के जन्म के बाद कुछ सालों के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। 16 नवंबर, 2011 को ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ था। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने सात साल में 6 फिल्मों में साथ काम किया है जिसमें ढाई अक्षर प्रेम के (2000), कुछ ना कहो (2003), बंटी और बबली (2005),उमराव जान(2005), धूम-2 (2006) और गुरु(2007) शामिल हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा हो गए हैं।
Share:

Next Post

आईपीएल : अपने साथ पंजाब को भी लीग से बाहर ले गई चेन्नई

Mon Nov 2 , 2020
अबू धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने किंग्स इलेवन पंजाब को 09 विकेट से हराकर जीत के साथ लीग में अपने अभियान का समापन किया। दूसरी तरफ इस हार के साथ ही पंजाब की टीम भी लीग से बाहर हो गई है। इस मुकाबले में पंजाब ने पहले […]