मनोरंजन

इन सेलेब्स को Bigg Boss के घर में कैद होने से लगता है डर! हर बार किसी बहाने से ठुकरा देते हैं ऑफर

डेस्क। टीवी इंडस्ट्री में रोजाना डेली शोज के साथ-साथ कई रियलिटी शोज भी प्रसारित किए जाते हैं, जिनके लिए दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ से लेकर ‘इंडियन आईडल’ या ‘केबीसी’ तक किसी की भी पॉपुलैरिटी सीरियल्स कम नहीं है। इन्हीं में से एक रियलिटी शो है ‘बिग बॉस’। छोटे पर्दे के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो के नाम से मशहूर ‘बिग बॉस’ एक ऐसा शो है, जिसने कई स्टार्स को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो ने बहुत से सेलेब्स की किस्मत को पलट कर रख दिया और इसका उदाहरण कई कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इसी कारण से कईं सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हैं। लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री के बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं, जो बार-बार हर सीजन में इस शो का ऑफर ठुकरा देते हैं। ऐसा ही कुछ इन स्टार्स ने ‘बिग बॉस 16’ के लिए भी किया, चलिए जानते हैं कौन-कौन सितारे हैं जो शो के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।

शिवांगी जोशी : पिछले कईं वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहे टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर सभी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी को कौन नहीं जानता। शिवांगी न केवल अपने टैलेंट से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं, ऐसे में उनके पास बिग बॉस का ऑफर जाना बहुत आम लगता है। शिवांगी जोशी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन वह हर बार बिग बॉस का ऑफर ठुकरा देती हैं। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवांगी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

विवियन डीसेना : टीवी के हैंडसम हंक में गिने जाने वाले अभिनेताओं में से विवियन डीसेना कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। ‘प्यार की ये एक कहानी’ से लेकर ‘मधुबाला एक इश्क जुनून’ जैसे प्रसिद्ध टीवी शोज में अदाकारी दिखा चुके विवियन डीसेना को भी ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें आने से साफ मना कर दिया था। विवियन ने शो का ऑफर यह कहकर ठुकरा दिया कि, ‘मैं इस शो में कभी भी एक दिन से ज्यादा नहीं टिक सकता। इसी वजह से मैं इसमें कभी भी हिस्सा नहीं लूंगा। ‘


जेनिफर विंगेट : इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘आशिकी 3’ में काम करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं जेनिफर विंगेट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके काम की वजह से ही उनका नाम बोलता है और इसी वजह से ‘बिग बॉस’ हर साल जेनिफर को शो का ऑफर भेजते हैं। लेकिन हर साल यह हसीना हर साल इस ऑफर बड़े ही स्टाइल से ठुकरा देती हैं।

अर्जुन बिजलानी : टीवी के जाने-माने होस्ट और एक्टर अर्जुन बिजलानी भी कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वह बड़े-बड़े शोज को होस्ट भी कर चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई बार ‘बिग बॉस’ के घर का ऑफर भी मिल चुके है। हर बार बाकी कंटेस्टेंट्स अर्जुन इस ऑफर को ठुकरा देते हैं। अर्जुन हमेशा ऐसा करने का कारण बाकी शोज में बिजी होना बताते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी : स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी लोगों के बीच छाई रहती हैं। छोटे पर्दे से दूरी बनाए रखने के बावजूद दिव्यांका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है। दिव्यांका को भी अपनी पॉपुलैरिटी के कारण हर साल ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिलता है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया है।

नेहा धूपिया : बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहीं नेहा धूपिया को कौन नहीं जानता। लेकिन इस लिस्ट में उनका नाम थोड़ा अटपटा सा लगता है, लेकिन यह सच है कि नेहा धूपिया को भी शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। मगर नेहा शो में आने से हर बार इनकार कर देती हैं।

Share:

Next Post

राजनीति में कदम रखने जा रहे केआरके! ट्वीट कर लिखा- देश में सुरक्षित रहने के लिए, नेता होना जरूरी है

Thu Sep 15 , 2022
डेस्क। कमाल आर खान उर्फ केआरके अब राजनीति में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि जेल से छूटने के बाद से केआरके अपने सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले पोस्ट कर रहे हैं। पहले उन्होंने ट्वीट किया कि “मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं।” कुछ देर बाद […]