मनोरंजन

ये पांच फिल्‍में तय करेंगी कृति सेनन का कॅरियर, क्‍या नया साल चमकाएगा किस्‍मत

मुंबई। कृति सेनन(Kriti Sanon) जल्द बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आने वाली हैl इनमें गणपत, भेड़िया, शहजादा, आदि पुरुष और बच्चन पांडे (Ganpat, Bhediya, Shehzada, Adi Purush and Bachchan Pandey) जैसी फिल्में शामिल हैl कृति सेनन(Kriti Sanon) फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है, जिन्हें काफी पसंद किया जाता हैं।
फिल्म गणपत(Ganpat) में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगीl वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर काम कर रही हैंl इसके पहले कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती में काम किया थाl यह उनकी डेब्यू फिल्म थीl टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली हैl



कृति सेनन वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया (Bhediya) में भी नजर आएंगीl इस फिल्म में भी उनकी अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक बनर्जी ने किया हैl यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज होगीl
कृति सेनन कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा (Shehzada) में भी नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा परेश रावल की अहम भूमिका होगीl यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली हैl
कृति सेनन जल्द भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म आदि पुरुष(Adi Purush ) में भी नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान की भी अहम भूमिका होगीl यह 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली हैl
कृति सेनन जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) में भी नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा अरशद वारसी की अहम भूमिका होगीl यह फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज होगीl कुल मिलाकर 2022 कृति सेनन के लिए बहुत बड़ा वर्ष साबित होने वाला हैl यह उनके करियर के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगाl

Share:

Next Post

भारतीय मूल के जज को दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च न्यायिक पीठ में मिली नियुक्ति

Sat Dec 25 , 2021
जोहान्सबर्ग। भारतीय मूल के जज नरेंद्रन जॉडी कोलापेन को दक्षिण अफ्रीका में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, उन्हें यहां की सर्वोच्च न्यायिक पीठ के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शुक्रवार को सार्वजनिक साक्षात्कार की लंबी प्रक्रिया के बाद संवैधानिक न्यायालय में नवीनतम परिवर्धन के रूप में 64 वर्षीय […]