बॉलीवुड में वैसे तो कई अभिनेत्रियां (There are many actresses in Bollywood) हैं, जो आपस में एक-दूसरे से किसी न किसी रिश्ते में जुड़ी हुईं हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन अभिनेत्रियों के बारे जो रिश्ते में एक -दूसरे की बहन हैं और बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स (most famous sisters of bollywood) जोड़ी हैं ।
करिश्मा कपूर -करीना कपूर : करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। दोनों बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियां हैं और दोनों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग भी है। अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा सकता है।
शिल्पा शेट्टी -शमिता शेट्टी : शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की जोड़ी भी बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक है। दोनों ने साथ में साल 2005 में आई फिल्म ‘फरेब’ में स्क्रीन भी शेयर की थी।
प्रियंका चोपड़ा -परिणीति चोपड़ा: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी भी काफी मशहूर है। प्रियंका और परिणीति कजन सिस्टर हैं। प्रियंका आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं, वहीं परिणीति भी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं। प्रियंका और परिणीति ने बड़े पर्दे पर साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन सबके अलावा बॉलीवुड में आलिया भट्ट-पूजा भट्ट, ट्विंकल खन्ना-रिंकी खन्ना, काजोल -तनीषा मुखर्जी आदि की भी जोड़ियां भी फेमस हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved