देश

इन विशेष घटनाओं के लिए याद किया जाता है 11 April

11 अप्रैल भी दूसरी महत्वपूर्ण तिथियों (Important dates) की तरह कुछ विशेष घटनाओं (Special events) के लिए याद किया जाता है। भारतीय संदर्भ में देखें तो समाज सुधारक ज्योतिबा फुले (Jyotiba Phule) और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी कस्तूरबा (Kasturba) का यह जन्मदिन भी है।

महात्मा ज्योतिबा फुले- उन्नीसवीं शताब्दी में देश के अन्य हिस्सों की तरह महाराष्ट्र में भी कई तरह की सामाजिक विषमताएं मौजूद थीं। ऐसे दौर में 11 अप्रैल, 1827 को पुणे में एक बालक जन्म हुआ, जिसे बाद में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से पहचाना गया। इस क्रांतिकारी विचारक, समाजसेवी, दार्शनिक और लेखक ने जाति-भेद के खिलाफ और स्त्रियों की शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किए। इस काम को आंदोलन की तरह चलाने वाले महात्मा फुले ने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का ही काम आरंभ किया था। पुणे में लड़कियों के लिए देश का पहला विद्यालय ज्योतिबा फुले ने ही खोला। अछूतोद्धार के लिए उनका स्थापित सत्यशोधक समाज मील की पत्थर की तरह है।


कस्तूरबा गांधी- बापू और उनकी पत्नी कस्तूरबा को आदर्श पति-पत्नी अथवा पति की अंध भक्त पत्नी के रूप में देखने पर गलतियां हो सकती हैं। प्रमाण है कि कस्तूरबा ने गांधी की बतायी हर बात को पहले जांचा-परखा, तब अपनाया। एक बार गांधीजी ने कस्तूरबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था- “अगर बा का साथ न होता तो मैं इतना ऊंचा उठ ही नहीं सकता था। ….मेरी पत्नी मेरे अंतर को जिस प्रकार हिलाती थी उस प्रकार दुनिया की कोई स्त्री नहीं हिला सकती. वह मेरा अनमोल रत्न थी।” ऐसी कस्तूरबा का जन्म 11 अप्रैल, 1869 को ही हुआ था।

इस तिथि की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः
1887: भारतीय कलाकार जामिनी रॉय (Jamini Roy) का जन्म।
1919: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
1921: रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण।
1930: ऋषिकेश में 124 मीटर का झूलने वाला लक्ष्मण झूला शुरू हुआ।
1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हटंगड़ी का जन्म।
1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दो हिस्सों में बंटवारा। दूसरा संगठन सीपीआई (एम) बना।
1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
1977ः साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन।
1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर पुरस्कार।
1999: अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण उड़ान।
2009 – साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2011: भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

Share:

Next Post

IPL 2021 : धोनी की टीम भी हारी और भरना पड़ा भारी जुर्माना, जानें क्‍यों?

Sun Apr 11 , 2021
नई दिल्ली। युवा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की टीम (Delhi Capitals) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) […]