img-fluid

वो झूठ की फैक्टरी चला रहे… हम टी-शर्ट पर बात नहीं करते, भाजपा पर कांग्रेस का पलटवार

September 12, 2022

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हम टी-शर्ट और अंडरवियर के बारे में बात नहीं करते हैं।

एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा, अगर वे कंटेनर, जूते और टीशर्ट को मुद्दा बनाते हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि यह भाजपा के डर को दर्शाता है। डर के मारे वे कुछ भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सोशल मीडिया पर झूठ की फैक्टरी चला रही है। उन्होंने कहा, जिस तरह भाजपा नेताओं के झूठे और बेबुनियाद बयान आ रहे हैं, इनसे बिलकुल साफ हो गया है कि भाजपा परेशानी में है। इससे पता चल रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का रिस्पांस मिल रहा है।


भारत जोड़ो यात्रा में होती है जनता की चिंता
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा में मन की बात नहीं होती है। जनता की चिंता होती है। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि ये ‘जनता की चिंता’ के साथ ‘बीजेपी के लिए चिंता’ हो जाएगी। उन्होंने कहा, पांच दिन में तमिलनाडु और केरल में हमारे संगठन में उत्साह देखने को मिला है। पार्टी के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है, भारत जोड़ो यात्रा का एक मकसद ये भी था।

जनता का मिल रहा बढ़िया रिस्पांस
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, राहुल गांधी हर रोज 25 किलोमीटर चलना चाहते हैं। सुबह के चरण में करीब 5000 लोग रहते हैं, दोपहर व शाम के चरण में 25000 से 30000 तक लोग आते हैं। उन्होंने कहा, यात्रा की शुरूआत अच्छी हुई है, जनता का रिस्पांस भी बढ़िया मिल रहा है, अलग-अलग राज्यों से भी जानकारी मिली है कि कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

Share:

  • Salman Khan के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जानिए क्या है मामला?

    Mon Sep 12 , 2022
    मुंबई। पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला ही हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एकबार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची। पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved