img-fluid

नकली पुलिस बन कर रहे थे चेकिंग, असली पहुंची तो उड़े होश

February 28, 2025

ग्‍वाल्यिर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में नकली पुलिस को असली पुलिस ने दबोच लिया। यहां बाइक सवार दो बदमाश युवकों के द्वारा वाहन चालकों को पुलिस दरोगा बताकर अवैध वसूली (Illegal Extortion) कर रहे थे। यहां आरोपी युवको ने एक मिनी ट्रक और लोडिंग वाहन (loading vehicle) को रोका था। युवक खुद को दरोगा बताकर पूछताछ कर रहा था। गाड़ी के कागजात देखे और वाहन में तोड़फोड़ भी कर रहे थे।

जब इस घटना की सूचना पुलिस को हुई तो असली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने इनकी सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी कैलारस मुरैना के हैं। जबकि इनका एक साथी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने तीनों युवको के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



  • भिंड जिला निवासी आकाश भदोरिया का लोडिंग वाहन ग्वालियर घास मंडी निवासी राजू शाक्य चलाता है। वह देर रात 3 बजे अपना लोडिंग वाहन बाहर लेकर महाराज बाड़े की तरफ जा रहा था। जब वह गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के रेसकोर्स रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार 3 युवको ने गाड़ी के सामने बुलट अड़ाकर रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने उसको खुद को पुलिस दरोगा बताया और ट्रक के कागजात मांगे।आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि इतनी रात को शहर में कैसे घुस रहा है। इस दौरान वहां थाने ले जाने की धमकी देने लगे। जब चालक थाने जाने को तैयार हो गया तो तीनों लड़कों ने गालीगलौज और मारपीट की। साथ ही ट्रक के आगे का कांच और साइड ग्लास तोड़ दिया। जिसके बाद वहां से आगे चले गए

    चालक ने डायल 100 को कॉल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने पूरी घटना बता दी। जिसके बाद पुलिस चालक को साथ में बैठाकर सर्चिंग के लिए गई। इस दौरान उन्हें बाइक पर सवार आरोपी एलएनआईपीई के सामने किसी अन्य मिनी ट्रक को रोके खड़े हुए मिले। यहां भी वह खुद को पुलिस बताकर अभद्रता कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो एक आरोपी सौरभ गौड़ फरार हो गया। जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

    Share:

  • मंगलसिटी के पीछे रेस्टोरेंट में लगी आग, काफी नुकसान

    Fri Feb 28 , 2025
    इंदौर। मंगलसिटी (Mangal City) के पीछे आज सुबह एक रेस्टोरेंट (restaurant) में आग (Fire broke out) लगने की घटना हुई, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8.00 बजे के करीब मंगलसिटी के पीछे कमल पालीवाल के पंडित फूड सर्विस नामक रेस्टोरेंट की चिमनी में आग लग गई और देखते ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved