
मुंबई। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का नाम अपने बॉलीवुड की दुनिया मे भी जरूर सुना होगा। इस अभिनेता का जन्म 12 दिसंबर साल 1950 को बंगलूरू में हुआ था। रजनीकांत के फैंस कुछ हद तक उन्हें भगवान का दर्जा भी देते है। कुली से सुपरस्टार बनने वाले रजनीकांत कभी यहां तक नहीं पहुंच पाते अगर उनके दोस्त राज बहादुर ने उनके अभिनेता बनने के सपने को जिंदा न रखा होता।
अभिनेता का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। ये अपने परिवार मे सबसे छोटे हुआ करते थे। जब वे पांच साल के थे तभी उनकी मां जीजाबाई का निधन हो गया था। घर के हालात खराब हो रहे थे जिसकी वजह से रजनीकांत को कुली तक का काम करना पड़ा। जब वे बड़े हुए तो बस में कंडक्टर की नौकरी करने लगे। रजनीकांत अभिनेता बनना चाहते थे। उनके इसी सपने दोस्त राज बहादुर ने जिंदा रखा और उन्होंने ही रजनीकांत को मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला लेने के लिए कहा। दोस्त की बदौलत ही रजनीकांत आगे बढ़ते गए और फिर फिल्मों में काम करने लगे। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ से की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved