मनोरंजन

तीन साल पाकिस्तान की जेल में कैद रहा ये बॉलीवुड अभिनेता, 52 साल की उम्र में की अभिनय की शुरुआत

डेस्क। फिल्म शोले में रहीम चाचा का किरदार निभाने वाले एके हंगल तो याद हैं न? आज उन्हीं एके हंगल का आज जन्मदिवस है। उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल है। अभिनेता का जन्म 1 फरवरी 1914 को सियालकोट पंजाब(पाकिस्तान) में हुआ था और उन्होंने पूरा बचपन पेशावर में बिताया। वह एक कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखते थे। अभिनेता एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने 1936 से 1965 तक स्टेज अभिनय भी किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया, लेकिन वह अभिनय में अपने करियर की शुरुआत से पहले एक टेलर का काम किया करते थे।

एके हंगल एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने साल 1929 से 1947 के बीच में देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। इसी दौरान उन्हें कराची की जेल में तीन साल बिताने पड़े थे। इसके बाद जब वह जेल से बाहर आए और उसके बाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे। उसके बाद उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। उन्हें एक्टिंग का शुरू से ही शौक था।


एके हंगल ने 52 साल की उम्र में फिल्म ‘तीसरी कसम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले तक वह स्टेज शो किया करते थे। 52 साल से ज्यादा की उम्र होने के कारण उन्होंने बड़े बुजुर्ग के किरदार मिला करते थे, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से जान डाल दी थी। फिल्म ‘शोले’ के रहीम चाचा अपने अनूठे अंदाज और बेहतरीन अभिनय के लिए याद किए जाते हैं। शोले फिल्म में उनका एक डायलॉग, ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई’, आज भी बहुत मशहूर है।

एके हंगल ने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की है। उन्होंने 16 फिल्में राजेश खन्ना के साथ की है। इसके अलावा हंगल ने आईना, नमक हराम, मंजिल, प्रेम बंधन, हीर रांझा, अर्जुन, कोरा कागज जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। साल 2011 की 8 फरवरी को एके हंगल ने विल चेयर पर बैठ कर रियाज गांजी के लिए रैंप वॉक किया था। एके हंगल को आखिरी बार टीवी सीरियल मधुबाला एक इश्क एक जुनून में देखा गया था। वहीं, अभिनेता ने 26 अगस्त 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Share:

Next Post

Siddharth Anand ने की शाहरुख खान की दिल खोलकर तारीफ, बोले- एक जिम्मेदारी है उन्हें...

Wed Feb 1 , 2023
डेस्क। इन दिनों बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। करीब चार साल के ब्रेक के बाद इस फिल्म के जरिए यह शाहरुख खान का धांसू कमबैक है। बता दें कि ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने […]