
भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव साधारण चुनाव नही गरीबों को उनको हक दिलाने और शिवराज सरकार की योजना का लाभ हर व्यक्ति को निरंतर मिलता रहे इसके लिए भाजपा सरकार को मजबूत करने वाला उपचुनाव है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति करती है। कांग्रेस जनता में लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक गई ओर उसका पूरे मध्यप्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved