विदेश

123 दिनों तक एक साथ हथकड़ी में रहने के बाद अलग हुआ यह कपल

यूक्रेन। खुद को हथकड़ी में बांधकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बने यूक्रेन के प्रेमी जोड़े का बंधन 123 दिनों तक ही चला। अब यह कपल न केवल हथकड़ी से आजाद हो गया है, बल्कि दोनों की राहें भी जुदा हो गई हैं। इस अनूठे कपल ने अपने प्याचर को बचाने के लिए खुद को हथककड़ी में बांधा था लेकिन ऐसा केवल 123 दिन ही चल सका। अग्निपरीक्षा में असफल रहने के बाद दोनों अब अलग-अलग रास्तेन पर चल चुके हैं। हथकड़ी हटने के बाद अलेक्जेंडर और विक्टोरिया ने कहा कि इस अनोखे प्रयोग ने उन्हेंए कई कड़वे सच का सामना करने के लिए मजबूर किया। इससे पहले अलेक्जें डर और विक्टोकरिया ने अपने प्याकर की ताकत की परीक्षा लेने के लिए तीन महीने तक खुद को जंजीरों से बांधे रखने का फैसला किया था। इससे पहले अलेक्जें डर और विक्टोरिया ने इस साल वेलेंटाइन डे के दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में यूनिटी मूर्ति के सामने खुद को जंजीरों में बांध लिया था।

Share:

Next Post

सरकार ने कहा अरहर, मूंग दाल और उड़द के दाम में आ रही है गिरावट

Sat Jun 19 , 2021
नई दिल्ली। केंद्र सरकार का कहना है कि देश भर में इस समय कुछ प्रमुख दालों की कीमतों में गिरावट का रूख है। सरकार के मुताबिक हाल ही में जमाखोरी रोकने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिल कर कुछ कदम उठाए गए हैं। उसी के बाद अरहर, मूंग और उड़द की दालों की कीमतें […]