img-fluid

ये एक हादसा है, इसमें कोई राजनीति नहीं…अजित के निधन पर बोले शरद पवार

January 28, 2026

नई दिल्ली: शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपने भतीजे अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह विमान हादसा पूरी तरह एक दुर्घटना है और इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने आज एक ऐसा नेतृत्व खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती. शरद पवार ने कहा कि यह केवल परिवार या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की अपूरणीय क्षति है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार के विमान दुर्घटना को राजनीतिक साजिश से जोड़ा था. उन्होंने दावा किया कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ वापस आने की योजना बना रहे थे और अब यह घटना हो गई. उन्होंने इस विमान दुर्घटना पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में जांच की मांग की.


  • उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मुझे आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत की ख़बर सुनकर गहरा सदमा लगा है. इस देश में जब राजनीतिक नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या बात की जाए. दो दिन पहले उन्हें पता चला था कि अजित पवार बीजेपी छोड़ने वाले हैं. और आज यह घटना हो गई. हमें सिर्फ़ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, किसी और एजेंसी पर नहीं. सभी एजेंसियां पूरी तरह से समझौता कर चुकी हैं.’

    Share:

  • अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    Wed Jan 28 , 2026
    पुणे । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा कि अजित पवार के निधन पर (Following Ajit Pawar’s Death) महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है (Maharashtra declares three days of State Mourning) । 28 से 30 जनवरी तक सभी सरकारी कार्यालय और राजकीय कामकाज बंद रहेंगे और झंडा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved