मनोरंजन

ऐसे शुरू हुी दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण Deepika Padukoneकी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। यह अंदाजा लगाना उस समय हर किसी के लिए मुश्किल था कि  शूटिंग के दौरान दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी एक -दूसरे के प्यार में पड़ जायेंगे। मीडिया में भी दोनों के प्यार की खबरें तेजी से चल रही थी। यह जोड़ी बॉलीवुड की एक ऐसी ख़ूबसूरत जोड़ी बन गई, जिसे दर्शक ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी पसंद करने लगे। हालांकि रणवीर पहली नजर में ही दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे।
दीपिका Deepika Padukone और रणवीर का  प्यार परवान चढ़ा फिल्म बाजीराव मस्तानी के सेट पर। जब  दोनों को साल 2015 में फिर से संजय लीला भंसाली की  फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में काम करने का मौका मिला। दोनों एक -दूसरे के प्यार में पड़ चुके थे और दोनों का  रोमांस ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन भी चल रहा था। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘पद्मावत’ में साथ में अभिनय किया और लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवम्बर, 2018 में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते है और उन्होंने इस जोड़ी को ‘दीपवीर’नाम भी दिया है।

 

Share:

Next Post

हमीदिया अस्पताल का हवा महल टूटेगा

Tue Jan 5 , 2021
भोपाल। हमीदिया अस्पताल की दो हजार बिस्तर वाली नई बिल्डिंग के काम में अड़ंगा बने हवा महल को गिराया जाएगा। इस काम में रोड़ा पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। यह बात चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को हमीदिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कही। भूतल से लेकर 11 […]