img-fluid

आज सुबह बस और कारों से कांग्रेसी भोपाल रवाना हुए..विधानसभा का घेराव करेंगे

December 16, 2024

उज्जैन। भाजपा सरकार के खिलाफ आज भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेसी बस और कारों से गए हैं। दो दिन पूर्व सज्जन वर्मा ने आंदोलन को लेकर पत्रकारवार्ता की थी।



भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भोपाल में आज विधानसभा घेराव के लिए उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्ष और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों सहित कांग्रेस के अन्य संगठनों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता आज सुबह 9 बजे के लगभग आगर रोड़ स्थित सामाजिक न्याय परिसर में एकत्रित हुए। यहां इकट्ठा होने के बाद कांग्रेसी वाहनों में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए। भोपाल रवानगी से पहले चर्चा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रवि राय ने कहा कि आज भोपाल में विधानसभा घेराव के लिए आज उज्जैन से सभी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रवाना हो रहे हैं। भोपाल जाकर सभी कांग्रेसी विधासभा का घेराव करेंगे और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी नीतियां अपनार्इं, मध्यप्रदेश में बढ़ते हुए कर्ज किसानों से किए गए वादे को पूरा नहीं किया, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिला उत्पीडऩ, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे है, जिसको लेकर हम विधानसभा का घेराव करते हुए जंगी प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भोपाल में होने वाले घेराव के बाद भी हम सभी निरंतर इन मुद्दों को हमारे क्षेत्र में जनता के बीच ले जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता कांग्रेस से जुड़ पाए। भोपाल रवाना होते वक्त सामाजिक न्याय परिसर से भोपाल रवाना होने वाले कांग्रेस नेताओं में अरूण वर्मा, दीपक मेहरे, अजय राठौर, अशोक भाटी, लालचंद भारती, सुनिल जैन, देवव्रत यादव, सुरेंद्र मरमट आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Share:

  • मुल्लापुरा में कार और डम्पर के बीच हुई टक्कर, एक की मौत

    Mon Dec 16 , 2024
    उज्जैन। कल रात मुल्लापुरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार और डम्पर की टक्कर हो गई। चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि कल रात 10 बजे के करीब मुल्लापुरा में दुर्घटना हुई। वीरेन्द्र पिता सीताराम आंजना निवासी साबूखेड़ी अपने जीजा अर्जुन पिता मोहनलाल निवासी तालोद के साथ कल बडऩगर गया था और रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved