img-fluid

2024 में इस अमीर व्यक्ति ने दिया सबसे ज्यादा दान, गेट्स या बफेट नहीं है नाम

May 22, 2025

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क शहर (New york city) के रहने वाले माइकल ब्लूमबर्ग को टाइम्स मैग्जीन ने 2024 के लिए सबसे बड़े दानकर्ता के रूप में घोषित किया है। न्यूयॉर्क में एक बड़ी और दिग्गज मीडिया कंपनी के मालिक माइकल ने 2024 में अपनी कथित 100 बिलियन से ज्यादा की संपत्ति में से करीब 3.7 बिलियन डॉलर दान कर दिए। इसके बाद टाइम्स ने उन्हें अपनी लिस्ट में जगह दी।

83 साल के माइलक ब्लूमबर्ग अमेरिका की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक हैं। वैश्विक रूप से उन्हें उनकी मीडिया कंपनी ब्लूमबर्ग के सह-संस्थापक, सीईओ और मालिक के रूप में जाना जाता है।

आपको बता दें कि बोस्टन में जन्मे माइलक ने 1981 में अपनी मीडिया कंपनी ब्लूमबर्ग एलपी की स्थापना की थी। उसके बाद उनकी कंपनी ने आर्थिक मोर्चे की खबरों में क्रांति ला दी। मौजूदा समय में ब्लूमबर्ग आर्थिक समाचारों की एक बड़ी कंपनी है जो दुनियाभर के कई देशों में समाचार प्रदान करती है। ब्लूमबर्ग के पास जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री है इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए भी किया है।


कुल संपत्ति
माइलक ब्लूमबर्ग की कुल संपत्ति अनुमानित रूप से 105 बिलियन डॉलर की है। मौजूदा समय में माइकल न्यूयॉर्क राज्य के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 2002 से 2013 तक न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में भी काम किया है।

इसके अलावा माइकल लगातार कई सार्वजनिक परियोजनाओं और लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। वह लगातार अपने पुराने कॉलेज और अन्य स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए दान देते रहते हैं।

Share:

  • नेहा सिंह राठौर की मुश्कलें बढ़ीं, PM पर कमेंट को लेकर काशी में केस

    Thu May 22 , 2025
    वाराणसी। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) की मुश्कलें बढ़ गई है। उन पर अपने वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्द (Derogatory term) इस्तेमाल करने के आरोप में लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। श्रीहनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात केस दर्ज किया।श्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved