img-fluid

बिहार की जनता इस बार एनडीए को सबक सिखाएगी – राजद नेता तेजस्वी यादव

October 30, 2025


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार की जनता इस बार (This time the people of Bihar) एनडीए को सबक सिखाएगी (Will teach a lesson to NDA) । उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है ।


  • पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ईमानदारी देखिए, आज चुनाव के बीच में भी 10 लाख महिलाओं को पैसे दिए जा रहे हैं। ऐसी क्या आपात स्थिति थी कि उन्हें अभी, चुनाव के दौरान ये पैसे देने पड़े? 20 साल में क्यों नहीं दिए? इसे चुनाव के बाद दे सकते थे, लेकिन यह पूरी तरह से रिश्वत के रूप में बांटा जा रहा है। चुनाव आयोग की नैतिकता खत्म हो गई है। पूरा देश देख रहा है। आज रिश्वत के तौर पर पैसे दे रहे हैं, फिर यह छीनने का काम करेंगे।

    अमित शाह को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का बेटा ही बिहार चला सकता है। तेजस्वी ने कहा कि वे केवल बिहार से वोट चाहते हैं और गुजरात में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। अमित शाह ने तो कह दिया है कि बिहार में कारखाने लगाना संभव नहीं है, क्योंकि भूमि की कमी है। ऐसा गृह मंत्री हमने नहीं देखा। इनकी मंशा बिहार में कब्जा जमाने की है। बिहार का बेटा ही बिहार को चला सकता है। बिहार को हम आगे लेकर जाएंगे। जनता से अपील करते हुए कहा कि मौका है इस बार बिहार को बनाने का। अगर एनडीए दोबारा आया तो पीछे ले जाएंगे।

    Share:

  • देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर 'पैसेंजर होल्डिंग एरिया' विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी रेल मंत्रालय ने

    Thu Oct 30 , 2025
    नई दिल्ली । रेल मंत्रालय (Railway Ministry) ने देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर (On 76 railway stations across the Country) ‘पैसेंजर होल्डिंग एरिया’ (‘Passenger Holding Area’ ) विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी (Has approved the plan to Develop) । यह फैसला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस व्यवस्था की शानदार सफलता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved