img-fluid

नौसेना के बेडे में शामिल होगा यह युद्धपोत, एडवांस तकनीक से लैस Taragiri

March 21, 2026

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना अपनी ताकत और क्षमता में लगातार इजाफा कर रही है. नौसेना जल्द ही अपने बेडे में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक और जहाज को शामिल करने जा रही है. स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए आधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट INS Taragiri (F41) को अगले महीने 3 अप्रैल को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा. इस खास समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे.

आईएनएस तारागिरी (INS Taragiri) प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाला चौथा युद्धपोत है. करीब 6,670 टन वजनी यह जहाज मेक इन इंडिया अभियान का मजबूत उदाहरण है. इसे मुंबई में Mazagon Dock Shipbuilders Limited की ओर से तैयार किया गया है.

यह युद्धपोत आधुनिक स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिससे इसका रडार सिग्नेचर काफी कम हो जाता है और दुश्मन के लिए इसे पकड़ पाना आसान नहीं होता है. इस खास जहाज को तैयार करने में 75 फीसदी से अधिक स्वदेशी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें देश के 200 से अधिक MSMEs का योगदान शामिल है.


  • आईएनएस तारागिरी में एडवांस हथियार प्रणाली भी लगाई गई है, जिसमें सुपरसोनिक मिसाइल, मीडियम रेंज एयर डिफेंस सिस्टम और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर जैसी क्षमता शामिल है. साथ ही इसमें आधुनिक कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम भी सेट किया गया है, जो तेजी से फैसला लेने में मदद करता है. यह युद्धपोत सिर्फ युद्ध के लिए ही नहीं, बल्कि मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) जैसे अहम मिशनों में भी बड़ी भूमिका निभा सकेगा.

    भारतीय नौसेना का यह नया जहाज देश की बढ़ती समुद्री ताकत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. नीलगिरी क्लास (प्रोजेक्ट 17ए) का चौथा और मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरा जहाज, तारागिरी को पिछले साल 28 नवंबर को मुंबई के एमडीएल को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया. तारागिरी, पहले के आईएनएस तारागिरी का ही नया रूप है, जो एक लिएंडर-श्रेणी का युद्धपोत था, और 16 मई 1980 से 27 जून 2013 तक भारतीय नौसेना के बेड़े का हिस्सा रहा और इसने 33 सालों तक सेवा की.

    Share:

  • SBI रिसर्च की रिपोर्ट- ग्लोबल महंगाई के बीच भारत के लिए 'सेफ' सिग्नल

    Sat Mar 21 , 2026
    डेस्क: SBI रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष अगर सप्लाई चेन, एसेट क्लास और अलग-अलग सेक्टर में फैलता है, तो इससे ग्लोबल महंगाई की एक नई लहर शुरू हो सकती है. हालांकि, कई दूसरी इकोनॉमीज की तुलना में भारत इस असर से काफी हद तक बचा रह सकता है. रिपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved