
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हाल ही में प्रापर्टी व्यवसाय को मंदी से उबारने के लिए स्टाम्प ड्यूटी 2 प्रतिशत घटाने का जो आदेश जारी किया है उसके आदेश इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। साथ ही पोर्टल पर भी सुधार होने के बाद रुकी हुई रजिस्ट्रियां शुरू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राजस्व विभाग द्वारा गजट नोटिफिकेशन की तैयारी की जा रही है। सरकारी गजट नोटिफिकेशन हर गुरुवार-शुक्रवार होता है। संभवत: आज या कल में गजट नोटििफकेशन के बाद आदेश लागू हो जाएंगे। इसके साथ ही ई-पोर्टल पर भी स्टाम्प ड्यूटी घटाने का सुधार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोगों ने रजिस्ट्रियां रोक दी हैं। इधर पंजीयक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बावजूद इन्दौर में 24 हजार दस्तावेजों का पंजीयन किया गया, जिससे 300 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved