अब जल्द ही आदमी की खोपड़ी में कंप्यूटर चिप (computer chip)लगाने का समय आ गया है, जिसकी तैयारी भी हो चुकी है। स्पेसएक्स, टेस्ला (Tesla) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि एक साल में इंसान के दिमाग के भीतर लगाने वाले कंप्यूटर चिप को तैयार कर लिया जाएगा और उसे इंसान के सिर में लगा भी दिया जाएगा। यानी इंसान का दिमाग सीधे इस चिप के जरिए कंप्यूटर से जुड़ जाएगा. एलन मस्क ने 2016 में न्यूरालिंक कंपनी (Neuralink Company) की स्थापना की थी जो अल्ट्रा हाई बैंडविथ ब्रेन-मशीन इंटरफेस (Ultra-high bandwidth brain-machine interface) तैयार करने में जुटी है।जो रोगन के पॉडकास्ट शो में एलन मस्क ने कहा कि इंसान के दिमाग में चिप लगाने का काम एक रोबोट करेगा. उन्होंने कहा कि यह तकनीक करीब 25 साल में फुल ब्रेन इंटरफेस के रूप में भी तैयार हो सकती है।
मस्क ने कहा कि अब तक इस तकनीक का टेस्ट इंसानों पर नहीं किया गया है, लेकिन एक साल के भीतर इसे इंसानों के दिमाग में लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एक बंदर के सिर में एक वायरलेस इंप्लांट लगाया जा चुका है. इसके जरिए बंदर अपने दिमाग का इस्तेमाल कर वीडियो गेम खेल सकता है।
उन्होंने बताया कि दिमाग के भीतर लगाई जाने वाली डिवाइस की मोटाई एक इंच होगी. दिमाग में बाहरी वस्तु रखे जाने के खतरे के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा कि इस डिवाइस के रिजेक्शन का खतरा काफी कम रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved