बड़ी खबर

दुनिया के वो 5 देश, जहां साल 2050 तक हो जाएंगे सबसे ज्यादा हिंदू

नई दिल्ली। दुनियाभर के लगभग सभी देशों में इन दिनों धार्मिक आबादी में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसे लेकर अमेरिकन थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने एक अध्ययन की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य निकलकर आए हैं। साल 2015 में हुई इस स्टडी में पाया गया कि अगले चार दशकों में दुनियाभर के देशों में धार्मिक आबादी में बड़ा फेरबदल होगा। इस धार्मिक आबादी में क्रिश्चिएनिटी, इस्लाम और अनेक धर्मों समेत हिंदू धर्म भी शामिल है। इस अध्ययन के आधार पर आज हम आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां साल 2050 तक सबसे ज्यादा हिंदू हो जाएंगे।

प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक, साल 2050 में हिंदू धर्म पर यकीन करने वाले लोगों की आबादी वैश्विक आबादी का 15 फीसदी होगी। हिंदू धर्म को मानने वाले सबसे अधिक लोग भारत में होंगे और उस समय तक इनकी आबादी 1.297 बिलियन हो सकती है। वर्तमान समय में भी हिंदू धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा लोग भारत में हैं और ये कुल जनसंख्या के 79.8 फीसदी है।

हिंदू आबादी में दूसरे नंबर पर नेपाल है। नेपाल में साल 2020 तक इस धर्म को मानने वाले लोगों की आबादी 38.12 मिलियन होगी। साल 2011 की नेपाल की जनगणना में, लगभग 81.3 फीसदी लोगों ने खुद को हिंदू बताया है। बता दें कि साल 2006 से पहले ही ये देश हिंदू राष्ट्र बन चुका है, लेकिन बाद में खुद को धर्मनिरपेक्ष घोषित किया था। हालांकि, अब यहां राजनैतिक और आर्थिक संकट के बीच धर्म परिवर्तन की खबरें खूब आने लगी हैं।

बांग्लादेश दुनिया का वो तीसरा देश होगा, जहां सबसे ज्यादा हिंदू धर्म मानने वाले लोग होंगे। हालांकि, साल 2011 में हुआ यहां का सेंसस बताता है कि हिंदू धर्म यहां की पहली माइनोरिटी है, जिसमें लगभग 8.96 फीसदी आबादी शामिल है।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदू धर्म मानने वाले करीब 5.63 मिलियन लोग होंगे। ऐसे में ये देश हिंदू आबादी में विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश होगा। हालांकि, वर्तमान समय में इस देश में हिंदू माइनोरिटी में होंगे और इनकी हालात खासा बेहतर नहीं है। पाकिस्तान से लगातार जबरन धर्मपरिवर्तन जैसी खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा कि आगे हालात कि करवट बैठेंगे।

हिंदू आबादी के मामले में अमेरिका दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक साल 2050 तक अमेरिका में 4.78 मिलियन हिंदू होंगे। बता दें कि रिसर्च सेंटर ने रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी के तहत ये औसत निकाला था। उस समय साल 2015 में अमेरिका में हिंदू आबादी 22.3 लाख हो चुकी थी।

Share:

Next Post

UPI पेमेंट हो गया फेल! बैंक हर रोज देगा 100 रुपये का हर्जाना, यहां करनी होगी शिकायत

Tue Apr 6 , 2021
नई दिल्ली। 1 अप्रैल, 2021 को नए वित्त वर्ष की शुरुआत हुई, देश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। उस दिन कुछ बैंकों के UPI और IMPS ट्रांजैक्शन फेल हुए। ऐसे में ग्राहकों के पैसे भी फंस गए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपका UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाए, […]