img-fluid

नियम का पालन करने वालों को मिले फूल, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों को समाझाइश,

April 20, 2024

  • अभ्यास मंडल के साथ छात्रों ने संभाला रेडिसन चौराहा

इंदौर। इंदौर के रेडिसन चौराहे (Radisson Crossroads) पर आज सुबह नियम का पालन करने वाले, हेलमेट और सीट बेल्ट (helmet and seat belt) लगाने वाले वाहन चालकों (drivers) को फूल (Flower) मिले और जो नियम का पालन नहीं कर रहे थे, उन्हें समझाइश दी गई। संस्था अभ्यास मंडल के यातायात सुधार जागरूकता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों ने भी चौराहे पर यातायात पुलिस (Traffic police) के साथ यातायात प्रबंधन का काम किया।


इंदौर की सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने पिछले कुछ समय से अपने कामों में यातायात सुधार जागरूकता अभियान को भी शामिल किया है। साथ ही इसमें अब मतदाता जागरूकता अभियान भी जुड़ गया है। आज सुबह अभ्यास मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ इसबा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्रों ने चौराहे पर यातायात प्रबंधन का काम किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह (सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था) ने भी वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया। सभी ने हेलमेट लगाए, सीट बेल्ट लगाए और नियम का पालन कर रहे वाहन चालकों का फूल देकर सम्मान किया। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते ये अभियान सत्य साईं चौराहे पर चलाया गया था। हर हफ्ते शहर के एक चौराहे पर संस्था अलग-अलग संस्थान के छात्रों और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ ये अभियान चलाती है।

Share:

  • चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी, 21 जवान घायल

    Sat Apr 20 , 2024
    बैतूल (Betul)। छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections from Chhindwara) ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों (home guard troops) की बस शनिवार तड़के पलट गई। इस हादसे में लगभग 21 होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में 9 को बैतूल और 12 को शाहपुर के सरकारी (Government of Shahpur) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved