भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ ज़िले की निवासी एक बेटी के साथ गुजरात के मोरवी में हुई दरिंदगी की घटना को दुखद और घृणित बताया है। उन्होंने घटना के संदर्भ में बेटी के पिता से बात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। अभी परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस घटना के संदर्भ में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी से बात की और अपराधी को फांसी से कम सजा न हो, इस दिशा में कड़ी कार्यवाई करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने ऐसी दरिंदगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के स्थाई निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कानूनों को भी सख्त बनाने की पहल हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved