img-fluid

गृहस्थ संत पंडित तरुण चौबे के सानिध्य में हजारों की संख्या में भक्तों ने किया शिवलिंग निर्माण

July 23, 2022

जबलपुर। शिवलिंग निर्माण महारुद्र यज्ञ एवं महारुद्राभिषेक मैं जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने गृहस्त संत पंडित तरुण चौबे महाराज जी का पुष्प हार श्रीफल शॉल से स्वागत किया व उनसे आशीर्वाद लिया उनके साथ पंकज दुबे , महेश राजपूत व अन्य लोग साथ मैं थे। 21 जुलाई से 26 जुलाई तक चल रहे यज्ञ का दूसरे दिन गृहस्थ संत पंडित तरुण चौबे महाराज के सानिध्य मैं हज़ारो की संख्या मे भक्तों ने शिवलिंग निर्माण कर पूजन अर्चन किया साथ ही अभिषेक व आरती कर धर्म लाभ उठाया समिति के अध्य्क्ष अनिल पाठक , पंकज दुबे , छैलू महावर , मलय दवे ,रवि सोनी, कैलाश अग्रवाल, हर्ष महाजन, प्रतीक महावर, तपन झरिया , मिन्की , मनीष अग्रवाल, उमेश जोहरी एवं जय मातेश्वरी परिवार के शिष्य परिवार सहित उपस्थित थे। साथ ही प्रख्यात भजन गायक मनीष अग्रवाल की प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ। आज तीसरे दिन भक्तों ने शिवलिंग निर्माण के बाद भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद महाआरती और विसर्जन हुआ।


Share:

  • मामूली विवाद पर चाकू से हमला

    Sat Jul 23 , 2022
    पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी के पास बीती रात मामूली विवाद के चलते एक युवक ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved