img-fluid

भोपाल सांसद को जान से मारने की धमकी

June 18, 2022

  • धमकी देने वाले से बोलीं साध्वी प्रज्ञा….चुप बे मियां की औलाद

भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकु र को दाऊद गैंग के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है। सांसद ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर जारी की है। पुलिस में एफ आईआर भी दर्ज करा दी गई है। धमकी देने वाले को साध्वी मियां की औलाद व कटुवा कहकर संबोधित कर रही हैं।


शुक्रवार दोपहर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने साध्वी के मोबाइल पर फ ोन किया। उसने जैसे ही साध्वी को मारने की धमकी देना शुरु किया। साध्वी के समर्थकों ने इसका वीडियो बना लिया। धमकी देने वाला उन्हें जान से मारने की बात कह रहा है, जबकि साध्वी पहले तो उसे भैया संबोधित करते हुए सामने आकर बात करने को कहती हैं। वह कहता है कि जब मारेंगे तो बतायेंगे हम कौन हैं। साध्वी गुस्से में कहती हैं कि चुप बे साले मियां की औलाद..कटुवे कहीं के…इसके बाद फ ोन कट जाता है। साध्वी के कार्यालय से बताया गया कि दाऊद गैंग के नाम पर धमकी दी गई थी। जिसकी वीडियो सहित शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 506, 507 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह धमकी मोबाइल नंबर 971569781862 से दी गई है।

Share:

  • बुजुर्ग और युवक ने फांसी लगाई, गिरने से एक की मौत

    Sat Jun 18 , 2022
    भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र स्थित कमड़ा मील के पास चबूतरे पर 75 साल के बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कल्याण नगर छोला में रहने वाले बुजुर्ग घर से अपने बेट के घर चांदबड़ विजय नगर आए हुए थे। वहां से घर जाने का कहकर निकले और रास्ते में ही उन्होंने फ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved